तिलौन के पास सड़क पर गिरा पेड़, फायर यूनिट ने हटाकर यातायात कराया सुचारु
वुडन कटर की मदद से पेड़ काटकर सड़क से हटाया
चम्पावत। खराब मौसम के बीच ग्राम तिलौन के पास सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चम्पावत की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को फायर स्टेशन चम्पावत को तिलौन के पास सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर स्टेशन से एक फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।


फायर यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु कराया गया। रेस्क्यू अभियान में DVR चन्द्र शेखर, FM उमेश राणा, FM शीशराम राणा और FM कृपाल सिंह शामिल रहे। खराब मौसम को देखते हुए फायर विभाग की टीमें लगातार सतर्क हैं और सड़क बाधित होने सहित किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयार हैं।

