चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमस्वास्थ

फोन पर विधायक को बताया “थाने से बोल रहा हूं”, अस्पताल पहुंचे खुशाल सिंह अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ को लगाई फटकार

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में सोमवार को एक फोन कॉल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक अप्रेंटिस नर्सिंग स्टाफ द्वारा विधायक खुशाल सिंह अधिकारी से कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने के बाद विधायक स्वयं अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने संबंधित कर्मी को फटकार लगाई। बाद में कर्मचारी द्वारा अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को एक तीमारदार ने उपचार संबंधी समस्या बताते हुए फोन किया। तीमारदार ने अस्पताल के ड्यूटी कक्ष में मौजूद नर्सिंग स्टाफ से विधायक की बात कराई। विधायक का आरोप है कि परिचय देने के बावजूद नर्सिंग स्टाफ ने उनसे कहा कि वह “थाने से बोल रहा हूं” और बातचीत के दौरान उचित व्यवहार नहीं किया।

Ad Ad

इससे नाराज विधायक सीधे उप जिला चिकित्सालय पहुंच गए और मामले की जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी को दी। जांच में पता चला कि संबंधित युवक अस्पताल में अप्रेंटिस के रूप में कार्यरत है। इसके बाद विधायक ने उसे कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अस्पताल में चिकित्सक पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन कुछ कर्मचारियों के व्यवहार से संस्थान की छवि प्रभावित होती है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने भी संबंधित कर्मी को अनुशासन और मरीजों तथा जनप्रतिनिधियों से शिष्ट व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। बाद में कर्मचारी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।