चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

कैबिनेट मंत्री कैड़ा करेंगे असाड़ी कौतिक (बग्वाल मेले) का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा दिनांक 23 अगस्त 2026 (रविवार) को जनपद चम्पावत के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय ने बताया कि अपने कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री सुबह 08:30 बजे धारी (नैनीताल) से कार द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:00 बजे चम्पावत स्थित देवीधुरा पहुंचेंगे। देवीधुरा आगमन के पश्चात वे मां बाराही धाम मंदिर परिसर में आयोजित प्रसिद्ध ‘असाड़ी कौतिक बग्वाल मेला-2026’ के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात, वह दोपहर 01:00 बजे देवीधुरा (चम्पावत) से अन्य गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

Ad Ad