नवीनतम

उत्तराखंड # शादी के 20 दिन बाद खुला दुल्हन का भेद, दूल्हे वालों को लगा जोर का झटका तो करा दी रिपोर्ट दर्ज

ख़बर शेयर करें -

लड़का लड़की को और लड़की लड़के को पसंद आ गई। परिवारों की आपस में बात हुई और शादी तय हो गई। विवाह भी संपन्न हो गया। विवाह के 20 दिन बाद दुल्हन का भेद खुला तो दूल्हे वालों को जोर का झटका लग गया। पता चला कि दुल्हन दूल्हे से 12 साल बड़ी है। अब दूल्हे वालों ने दुल्हन वालों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार सोनू शर्मा निवासी मथुरा ने डालनवाला पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह सर्वे ऑफ इंडिया में काम करता है। उसने शादी डॉट कॉम पर एक निधि पांडेय नाम की लडक़ी का प्रोफाइल देखा था। प्रोफाइल उसने अपनी उम्र 28 वर्ष दर्शायी थी। जिसके बाद दोनों के बीच बात शुरू हो गईं और परिवार शादी को राजी हो गए। शादी के समय निधि पांडेय के पिता ने उसकी जन्मतिथि 22 सितंबर 1991 बताई। जिसके बाद दोनों की शादी हो गई। शादी के 20 दिन बाद ही यह बात सामने आयी कि निधि की जन्मतिथि 1991 नहीं बल्कि 1983 के वर्ष में है। इस तरह से निधि सोनू से 12 साल बड़ी है। जिसके बाद दूल्हे को झटका लग गया। पूरे परिवार में हडक़ंप मच गया कि बहू बेटे से बड़ी है।
इस बात को लेकर जब सोनू शर्मा ने निधि के पिता से बात की तो आरोप है कि उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद निधि पांडेय की बड़ी बहन को बात बताई गई। उसकी बड़ी बहन आबकारी विभाग उत्तर प्रदेश में इंस्पेक्टर है। उसने अपने पद का रौब गालिब करते हुए कहा कि उसने एलएलबी भी की है। आरोप है कि उसकी बहन ने कहा कि सारी उम्र उसे जेल में सड़ा सकती है। इसकी शिकायत उसने थाने में की। इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सोनू शर्मा की शिकायत पर लडक़ी और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Ad