क्राइमनवीनतमहरिद्वार

उत्तराखंड पुलिस ने किया बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, कई राज्यों से जुड़े तार, 6 सदस्य गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बच्चा चोर गिरोह की जड़ें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड तक फैली हैं, ये लोग बच्चा चोरी कर उसे बेचेने का काम करते थे

हरिद्वार। पुलिस ने कनखल क्षेत्र से चोरी की गई तीन साल की बच्ची को बरामद कर लिया है। साथ ही हरिद्वार पुलिस ने 72 घंटे के भीतर बच्चा चोरी गिरोह का भी खुलासा किया है। एक पेशेवर गैंग ने हरिद्वार में बच्चा चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं सहित गैंग के कुल छह सदस्य दबोचा है। पकड़े गए गैंग में यूपी के अमरोहा और भोपा, मुजफ्फरनगर के दो शादीशुदा जोड़े भी शामिल हैं। इनकी गिरफ्त से पुलिस ने दिल्ली से चुराया गया एक साल का बच्चा भी बरामद किया है।

Ad Ad

मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पूरे मामले का खुलासा किया. एसएसपी ने बताया बीती 6 मई को कनखल थाना क्षेत्र स्थित बैरागी कैंप में झुग्गी झोपड़ी से तीन साल की मासूम को अगवा कर लिया था। दिन रात ग्राउंड जीरो पर मेहनत और सैकड़ों फुटेजों खगांलने के बाद कथित बच्चा चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि चुराये गये बच्चों की दो से पांच लाख तक कीमत लगती थी। गिरोह निसंतान दंपतियों को बच्चे बेचने का काम करते थे। बच्चे चुराने, ले जाने और ग्राहक ढूंढ बेचने से लेकर फर्जी मां-बाप बनने तक का संगठित गिरोह में वर्क डिस्ट्रिब्यूशन किया गया था। गिरोह की जड़ें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखण्ड तक फैली हैं। गिरफ्तार महिला आरोपी प्रीति शर्मा और आकिल पर बच्चे के रेट तय करने और फिर बेचने की जिम्मेदारी थी। आकिल और प्रीती रेट तय कर बच्चे को अपना या अनाथ बताकर बेचते हैं।

कनखल स्थित झुग्गी से बिस्किट का लालच देकर तीन साल की बच्ची चोरी कर ली गई थी। बच्चे से जुड़े इस मामले में एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस टीमों का गठन किया। बच्ची की जल्द और सकुशल बरामदगी की जिम्मेदारी देते हुए ये भी निर्देश दिये कि प्रकरण में हर घंटे की प्रगति के बारे में उन्हें अपडेट दिया जाये। पीड़ित परिवार की माली हालत देखते हुए इतना तो साफ था कि ये अपहरण का मकसद फिरौती मांगना तो नहीं है, इसलिए पुलिस ने अपना फोकस परिवार की किसी नई और पुरानी दुश्मनी या बच्चा चोरी गिरोह की संलिप्तता के एंगल की ओर रखा। सीसीटीवी में सामने आए चेहरों की तलाश के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया।

एसएसपी के अनुसार पुलिस हरिद्वार से तीन साल की बच्ची चोरी होने के बाद अन्य राज्यों की पुलिस के संपर्क में थी। बीती चार मई को दिल्ली से भी एक साल का बच्चा चोरी हुआ था। दिल्ली और हरिद्वार की सीसीटीवी फुटेज मैच की गई तो सामने आया कि दोनों बच्चों को चोरी करने वाले किसी बड़े गिरोह के सदस्य है। लगातार की जा रही मेहनत के दम पर जब कड़ी से कड़ी जुड़ी तो नतीजा ये निकला कि गिरोह के कुल 6 सदस्य हैं। जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी और गिरफ्तारी से सदमे में आए बच्चा चोर गिरोह के अन्य सदस्य अपनी जान बचाने के लिए अपहृत बच्ची को आनन्द बिहार रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में ही छोड़कर फरार हो गये। बच्ची को आरपीएफ की सूचना पर हरिद्वार से दिल्ली पहुंची पुलिस टीम ने सकुशल रिकवर किया।
सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि इस गिरोह ने एक और बच्चा बीती 24 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी किया था। जिसका सौदा डेढ़ लाख में तय कर उसे बदायूं में बेच दिया गया था। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त करीब एक डेढ़ साल के बच्चे कार्तिक को भी सकुशल बरामद किया। साथ ही बच्ची राधिका को हरिद्वार से चुराकर राजस्थान बेचने की तैयारी थी। आरोपी बच्ची को बेच पाते, उससे पहले ही पुलिस ने गैंग में शामिल छह आरोपियों को दबोच लिया। दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया है। दिल्ली पुलिस को बच्चा सौंपने की तैयारी है। पुलिस को संभावना है कि बच्चा चोर गिरोह में अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए हरिद्वार पुलिस लगातार जांच को आगे जारी रखेगी।

पकड़े गए आरोपियों के नाम व पते

— मोहम्मद आकिल पुत्र अनिश अहमद निवासी पायती कला मिया सातूकी मजार के पास थाना डिडोली जिला अमरोहा, यूपी, हाल निवासी MDA कॉलोनी MU यूनिवर्सिटी के पास, मुरादाबाद
— नसीमा पत्नी मौहम्मद आकिल निवासी उपरोक्त
— जुल्फेकार पुत्र स्व जमील अहमद नि ग्राम दरियापुर थाना अमरोहा देहात जिला अमरोहा, यूपी
— धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व होशराम निवासी सिकन्दरपुर थाना भोपा जिला, मुजफ्फरनगर, हाल निवासी केशव नगर शुगर मिल के सामने लक्सर हरिद्वार
— प्रीती शर्मा पत्नी धर्मेन्द्र नि ग्राम भोजापुर तहसील माधनगढ थाना कुठौन्द जिला जालौन, हाल निवास, सिकन्दरपुर थाना भोपा
— शिवा सिंह उर्फ गौरब पुत्र स्व राजेन्द्र प्रसाद निवासी मौहल्ला पचरुकी गर्ग थाना शिवान सिटी जिला शिवान, बिहार हाल नि झुग्गी झोपडी जटवाड़ा पुल कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार

Ad