टनकपुरनवीनतम

टनकपुर में व्यापार मंडल चुनाव के लिए मतदान शुरू, साढ़े नौ बजे तक 101 ने दिया वोट

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई टनकपुर की चुनाव प्रक्रिया आज 25 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ हो चुकी है। जिसका संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी भगवत शरण, सहायक चुनाव अधिकारी धर्मानंद पांडे, संजय अग्रवाल, राजीव आर्य एवं सत्य प्रकाश गुप्ता द्वारा जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र जोशी की देखरेख में किया जा रहा है।

अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी वैभव अग्रवाल एवं मोहित गड़कोटी के बीच मुकाबला है। महामंत्री पद में निवर्तमान महामंत्री संजय पांडेय एवं भूपेश चड्ढा मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर एक नामांकन अंकित अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पर एक नामांकन गिरीश वर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया था। टनकपुर व्यापार मंडल के चुनाव में आज अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल 815 पंजीकृत व्यापारियों द्वारा किया जाएगा। आज प्रातः 8:00 बजे से मतदान प्रारंभ होकर सुबह 9:30 तक 101 मतदाताओं ने मतदान किया है। मतदान शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किया गया है।