जनपद चम्पावतनवीनतम

विनीत तोमर बने चम्पावत के 21वें जिलाधिकारी, कार्यभार ग्रहण करने के बाद गोल्ज्यू मंदिर में की पूजा अर्चना

ख़बर शेयर करें -
राज्य स्तरीय ऑनलाइन वीडियो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ऐश्वर्य शर्मा को पुरस्कार प्रदान करते डीएम विनीत तोमर।

चम्पावत। हरिद्वार से स्थानांतरित होकर आए विनीत तोमर ने सोमवार को जिलाधिकारी चम्पावत का कार्यभार ग्रहण किया। विनीत तोमर जनपद चम्पावत के 21वें जिलाधिकारी बने। सोमवार को ठीक 10 बजे नवागंतुक जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कोषागार के द्वितालक कक्ष का निरीक्षण कर कार्यभार ग्रहण किया गया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया द्वारा नवागंतुक जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए राजस्व विभाग से सम्बंधित विभिन्न जानकारी दी। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद परिचयात्मक बैठक हुई। उसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट, आपदा कार्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 कार्यक्रम में आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन वीडियो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ऐशवर्य शर्मा पुत्र प्रणव प्रकाश शर्मा कक्षा दो विद्यालय ऑकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट को प्रशास्ति पत्र एवं पुरस्कार की निर्धारित धनराशि दी। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी ऋचांशु शर्मा, उप जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, कोषागार के कर्मचारी, जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों के प्रभारी व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व नवागंतुक जिलाधिकारी द्वारा गोल्ज्यू मंदिर पहुचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना करते डीएम विनीत तोमर।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड