चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

शारदा नदी में डूबने से अधेड़ महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। शारदा नदी में डूबने से एक 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मंगलवार शाम शारदा नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार, शव की शिनाख्त लक्ष्मी देवी पत्नी पप्पू कश्यप, उम्र 56 वर्ष के रूप में उनके पुत्र विक्की पुत्र पप्पू ने की। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी देवी कुछ समय पहले घर से घूमने के लिए निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने शारदा नदी में एक महिला का शव मिलने की सूचना दी।

Ad Ad

अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में की। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शारदा घाट, टनकपुर में महिला का अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।