चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर : नायकगोठ के पास सड़क हादसा, फायर सर्विस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर क्षेत्र में नायकगोठ के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। फायर सर्विस के अनुसार, 08 जुलाई 2026 को सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। फायर सर्विस की समयबद्ध कार्रवाई के चलते घायल को बिना देरी के चिकित्सीय सहायता मिल सकी। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू टीम की तत्परता और मानवीय सेवा की सराहना की।