चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत के छतार में 1.11 करोड़ से बनेगा क्लॉक टावर, शहर को मिलेगी नई पहचान

ख़बर शेयर करें -

111.25 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य जारी, नगर के सौंदर्यीकरण और आकर्षण बढ़ाने की है योजना

चम्पावत। नगर के सौंदर्यीकरण और आधुनिक स्वरूप को विस्तार देने के लिए छतार क्षेत्र में 1 करोड़ 11 लाख 25 हजार रुपये की लागत से क्लॉक टावर का निर्माण किया जा रहा है। यह परियोजना नगर को नई पहचान देने के साथ ही स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

Ad Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद में कराए जा रहे विकास कार्यों के तहत क्लॉक टावर परियोजना को नगर के सौंदर्यीकरण की महत्वपूर्ण पहल बताया जा रहा है। आकर्षक वास्तुकला से युक्त यह टावर छतार क्षेत्र के स्वरूप को नया आयाम देने के साथ चम्पावत की स्थानीय पहचान को भी मजबूती दे सकता है।

परियोजना की स्वीकृत लागत 111.25 लाख रुपये है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखंड चम्पावत को सौंपी गई है। स्वीकृत धनराशि से क्लॉक टावर का निर्माण कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद के समग्र विकास के साथ नगर क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छतार में क्लॉक टावर का निर्माण नगर की सुंदरता बढ़ाने के साथ क्षेत्र की पहचान को और सुदृढ़ करेगा।