चंपावतनवीनतमबनबसा

दिव्यांग महिला ग्राम प्रधान के स्वागत को खुद उठे सीएम धामी, पुष्पगुच्छ देकर किया अभिनंदन

ख़बर शेयर करें -

बनबसा में प्रबुद्धजनों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री के आत्मीय व्यवहार ने जीता दिल, बोले- प्रबुद्धजनों के सुझाव और आशीर्वाद से विकास को मिलती है नई गति

बनबसा/चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बनबसा में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के बाद प्रबुद्धजनों से भेंटवार्ता एवं संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह सामंत सहित प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान बनबसा की महिला ग्राम प्रधान एवं दिव्यांग कमला देवी मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए आगे बढ़ना चाह रही थीं। उन्हें देखते ही मुख्यमंत्री स्वयं अपने स्थान से उठकर उनके पास पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्धजन बंशीधर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री द्वारा व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर प्रबुद्धजनों से संवाद करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। पूर्व सैनिक पुष्कर कापड़ी, पूर्व कैप्टन भानी चंद और पत्रकार अर्जुन सिंह ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चम्पावत सहित पूरा उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने खेल, पर्यटन, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, महिला सशक्तिकरण, साइंस सेंटर, टनकपुर में रेल सुविधाओं, शारदा कॉरिडोर और आईएसबीटी टनकपुर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Ad Ad

प्रबुद्धजन समाज के दर्पण, उनके सुझाव देते हैं दिशा : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रबुद्धजनों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रबुद्धजन समाज के दर्पण होते हैं। उनके विचार और चिंतन समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजनों से मिलने वाली ऊर्जा, सुझाव और आशीर्वाद विकास कार्यों को नई गति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि चम्पावत को आदर्श चम्पावत बनाने का संकल्प लिया गया है और इसी दिशा में पूरे उत्तराखंड को आदर्श उत्तराखंड बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर में आईएसबीटी और शारदा कॉरिडोर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरि धाम को वर्षभर तीर्थयात्रियों के लिए सुगम बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। ककराली गेट से मां पूर्णागिरि धाम तक स्थायी प्रकाश व्यवस्था के साथ रोपवे और हेलीपैड के विकास पर भी काम किया जा रहा है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा से बढ़ेगा टनकपुर का महत्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के दृष्टिगत टनकपुर पर्यटन और तीर्थाटन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में पार्किंग, एपीजे अब्दुल कलाम संस्थान, अत्याधुनिक साइंस सेंटर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड सतत विकास, कानून-व्यवस्था, निवेश और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जीएसडीपी पिछले पांच वर्षों में दोगुनी हुई है और पर्यटन के क्षेत्र में भी उत्तराखंड ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कर्तव्य पथ पर मानसखंड की झांकी को प्रथम स्थान मिलने को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गौरव बताया।

जनसहभागिता से उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत के प्रबुद्धजनों से मिलने वाला मार्गदर्शन और आशीर्वाद सरकार को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों के साथ उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, दायित्वधारी श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, सुभाष बगौली, मनोज कालाकोटी, हेमा जोशी एवं किरण देवी, विधायक प्रतिनिधि चम्पावत प्रकाश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर दीपक रजवार, प्रदेश मंत्री भाजपा निर्मल माहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पांडेय, मुख्यमंत्री के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।