चम्पावत: पर्यावरण मित्र के पुत्र के असामयिक निधन पर नगर पालिका में हुई शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि
चम्पावत। नगर पालिका परिषद चम्पावत में कार्यरत पर्यावरण मित्र आशा देवी के पुत्र विनोद कुमार के आकस्मिक निधन पर पालिका प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस हृदय विदारक समाचार से संपूर्ण पालिका परिवार में शोक की लहर है। शनिवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित समस्त सभासदगणों, अधिशासी अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुखद घड़ी में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि युवा विनोद कुमार का इस तरह असमय चले जाना पूरे परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। शोक सभा में उपस्थित सभी जनों ने अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय और भारी दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


