चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत : नीमा कठायत के लिए कांग्रेस का धुंआधार प्रचार जारी, एकजुट नजर आ रही है पूरी कांग्रेस

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी नीमा कठायत का धुंआधार प्रचार जारी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत की पत्नी नीमा कठायत के लिए पूरी कांग्रेस एकजुट नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाह रही है। कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। नीमा कठायत ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ नागनाथ वार्ड में घर घर जाकर लोगों से वोट व समर्थन मांगा। साथ ही शहर के विकास को लेकर अपनी व पार्टी की प्राथमिकताएं भी गिनाईं। लोगों की समस्याओं को भी सुना गया।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, जिला महामंत्री निर्मल सिंह तड़ागी, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, नगर अध्यक्ष सौरभ साह, उमेश खर्कवाल, अशोक कार्की, कमला पांगती, आशा देवी, सोनी राणा, विवेकानंद जोशी, रमेश चंद्र जोशी, मुकेश राम, गिरीश सिंह खाती, नवलकिशोर प्रहरी, इरशाद अहमद, करीम, अजीम बख्स, सुभाष, कुलदीप खाती, नीरज पांडेय, दीपक सिंह बिष्ट, चम्पा अधिकारी, दीपा कुंवर, हेमा बिष्ट, भुवन, मुकेश टम्टा, राजेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।

Ad Ad
Ad Ad