टनकपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती


टनकपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टनकपुर मंडल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 97वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में भाजपा कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक उपस्थित रहे। उनके साथ ही पूर्व दर्जामंत्री शिवराज सिंह कठायत व पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस दौरान अटल बिहारी बाजपेयी अमर रहे के नारे भी जोरशोर से लगाए गए। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जोत सिंह बोहरा, सहकारी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह महर, वरिष्ठ नेत्री कलावती कापड़ी, विधानसभा विस्तारक मुन्ना लाल गौतम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बचन सिंह अधिकारी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन कुमार, मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा, उपाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल उप्रेती, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री विद्या जुकरिया, अध्यक्षा हंसा जोशी, बीडीसी सदस्य अशोक पाल, हरिओम शेट्टी, बॉब भाई, भीम रजवार, केदार जोशी, दिनेश प्रजापति, गोविंद सामन्त आदि मौजूद रहे।

