चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमसामाजिक

चम्पावत में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस, उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रकार हुए सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद में हिंदी पत्रकारिता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला पत्रकार संगठन की ओर से सूचना कार्यालय सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के महासचिव गिरीश बिष्ट द्वारा किया गया तथा यह आयोजन जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। शनिवार 30 मई को आयोजित इस गरिमामयी समारोह की अध्यक्षता जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिलेभर से आए पत्रकारों ने मुख्य अतिथि शंकर दत्त पांडेय और जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार का भव्य स्वागत किया। इसके बाद उपस्थित वक्ताओं ने आज के दौर में चल रही पत्रकारिता और इसमें हो रहे बदलावों को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि शंकर दत्त पांडेय ने अपने संबोधन में सबसे पहले जिलेभर से जुटे पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के हर कमजोर वर्ग के लोगों के दुःख, दर्द और पीड़ा को शासन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दौर में खबरों को लिखना भी एक चुनौती बन गया है और निष्पक्ष पत्रकारिता करना काफी कठिन हो गया है, जो कि एक बेहद सोचनीय विषय है। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पत्रकारों ने भी पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखी।

Ad Ad

समारोह के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले के सात वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी, हरीश पांडेय, दीपक धामी, दीपक फुलेरा, ललित मोहन जोशी, पंकज पाठक और विनोद चतुर्वेदी शामिल रहे। इस अवसर पर चंद्र शेखर जोशी, राजेश देउपा, जया पुनेठा, देवेंद्र चंद देवा, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, सुरेश उप्रेती, जीवन वर्ती, शुभम गौड़, कुंदन बिष्ट, लक्ष्मण बिष्ट, बाबूलाल यादव, बिनोद पाल, दिनेश खर्कवाल, अर्जुन सिंह, रूपेश कुमार प्रजापति, सूरी पंत, मार्टिन माइकल, जगदीश जोशी, प्रकाश भट्ट, विपिन चंद्र जोशी, नवीन भट्ट और महेश चौड़ाकोटी सहित जिलेभर से आए कई अन्य पत्रकारों ने भी प्रतिभाग किया।

Ad Ad