क्राइमचंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में 25 लाख की एमडीएमए ड्रग्स बरामद, रुद्रपुर के तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट और टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने टनकपुर से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 244.06 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद की है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के पास से एक टीवीएस मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ के निर्देश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर नशे की तस्करी से जुड़ी जानकारी जुटाई।

Ad Ad

सटीक सूचना मिलने के बाद एसपी चम्पावत रेखा यादव के निर्देश पर एएनटीएफ एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने टनकपुर क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान, आशीष और अभिषेक, तीनों निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 244.06 ग्राम एमडीएमए और एक टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की।

पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी एसटीएफ

एसटीएफ अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की गहनता से जांच कर रही है। इसका उद्देश्य ड्रग्स की सप्लाई करने और इसे आगे खपाने वाले पूरे नेटवर्क का पता लगाना है। एसटीएफ एंटी नारकोटिक्स टीम: निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विपिन जोशी, विनोद जोशी, जगदीप नेगी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद व कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम: निरीक्षक चेतन रावत, एसआई जितेंद्र बिष्ट और कमल कुमार शामिल रहे।