चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर लघु सिंचाई के ईई व अभियंताओं का एक दिन वेतन रोकने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनता मिलन, ‘जन-जन की सरकार’ और जन समर्पण पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण न करने तथा आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के आकलन आंकड़े प्रस्तुत न करने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है।

शिकायतों के निस्तारण में पाई गई हीलाहवाली और लापरवाही को बेहद गंभीरता से लेते हुए लघु सिंचाई (एम.आई) के अधिशासी अभियंता विमल कुमार सूंठा सहित संबंधित सहायक अभियंताओं (AE) और अवर अभियंताओं (JE) का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया गया है कि जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के क्षति आकलन की रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करें तथा समर्पण व जन-जन की सरकार पोर्टल पर लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आगे भी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Ad Ad