चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : डीएम के निर्देश पर सड़क किनारे बने कलवर्टों को दुरुस्त कर मार्ग किया गया सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

सड़क सुरक्षा पर जिलाधिकारी सख्त, संवेदनशील स्थलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाघाट के चांदमारी क्षेत्र के निकट सड़क किनारे बने कलवर्टों को सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा देर रात्रि दुरुस्त कर सुरक्षित कर दिए गये हैं । यह कार्रवाई संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

Ad Ad

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को जनपद के सभी कलवर्टों, संवेदनशील मार्गों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का तत्काल निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी खुले गड्ढे, क्षतिग्रस्त हिस्से अथवा सुरक्षा की दृष्टि से जोखिम वाले स्थान चिन्हित हों, वहां प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी ने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए सड़क सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि वर्षाकाल में दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम करने के लिए सभी संबंधित विभाग अभी से समन्वित एवं प्रभावी तैयारी करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी कलवर्टों एवं संवेदनशील मार्गों पर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध हो सके।

Ad Ad