जनपद चम्पावत

भंडारबोरा के पूर्व प्रधान के पुत्र की सड़क हादसे में हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। भंडारबोरा के पूर्व प्रधान राम सिंह के 30 वर्षीय पुत्र चंचल सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बीते 24 दिसंबर को हुए सड़क हादसे में उनका निधन हुआ। पूर्व प्रधान राम सिंह ने बताया है कि चंचल सिंह वाहन चालक था। दिल्ली से बंगलौर जाते हुए हादसा हुआ। उनके निधन पर पूर्व प्रधान आन सिंह कुंवर, त्रिलोक सिंह कुंवर, मनोहर नाथ, विकास साह, रमेश गड़कोटी, सुरेश उप्रेती, प्रहलाद सिंह महर, प्रकाश बोहरा, खीमनाथ आदि ने शोक जताया है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड