चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत : 2027 में हैट्रिक लगाने के लिए अभी से कस लें कमर : सुखीजा

Ad
ख़बर शेयर करें -

धूरा मंडल में भाजपा जिला प्रभारी ने ली बैठक

चम्पावत। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। धूरा अमोड़ी मंडल में मंगलवार को भाजपा जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा ने बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी।

Ad

बैक मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हुई। सह जिला प्रभारी हिमांशु बिष्ट ने मंडल में शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर लोगों की समस्याओं के निराकरण का भी आह्वान किया। जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने संगठन के आगामी कार्यकमों को मंडल में सफल बनाने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी नारायण महर ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बात कही। जिला प्रभारी व पदाधिकारियों ने अमोड़ी बूथ कमेटी के साथ बैठक कर बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री केएन तिवारी ने किया। बैठक में जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, पूरन मेहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय, सुंदर बोहरा, मंडल महामंत्री भुवन भट्ट, वरिष्ठ कार्यकर्ता खीमानंद भट्ट सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।