टनकपुर

टनकपुर के सुमित बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। क्षेत्र के ग्राम विचई निवासी सुमित चंद सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। गत 10 जून को आईएमए देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के बाद सुमित सैन्य अफसर बने हैं। सेना में अफसर बनकर सुमित ने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनके सैन्य अफसर बनने पर गौरव सेनानी कल्याण समिति ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

करीब 15 साल पहले सुमित के सिर से पिता का साया उठा गया था। मां गंगा देवी ने किसी तरह पढ़ा-लिखाकर उन्हें इस काबिल बनाया। सुमित चार साल पूर्व सेना की कुमाऊं रेजिमेंट में जनरल जीडी के पद पर भर्ती हुए थे। सेना में रहते हुए उन्होंने सैन्य अफसर बनने की तैयारी की और आज लेफ्टिनेंट बनकर अपना लक्ष्य पूरा किया है।उनके सैन्य अफसर बनने पर गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कै. भानी चंद, कै. हरीश चंद्र कापड़ी, जिपं सदस्य पुष्कर कापड़ी, पूर्व जिपं सदस्य उर्मिला चंद, पूर्व उप प्रधान हरीश राजा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, हरीश हैसियत, बीडीसी सदस्य अशोक पाल, प्रमोद चंद पम्मी आदि ने खुशी जताई है।

https://champawatkhabar.comuttarakhand-doctors-of-aiims-did-a-wonderful-job-cut-and-joined-the-hand-separated-from-the-body-patient-saved-from-becoming-disabled/
Ad