उधमसिंह नगर

चिकित्सक ने पत्नी समेत कर ली आत्महत्या, सामने आई आर्थिक तंगी की दर्दनाक हकीकत…

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। सैनिक कालोनी निवासी चिकित्सक ने पत्नी समेत जहर का इंजेक्शन लगाकर जिन परिस्थितियों में आत्महत्या की वह बेहद दर्दनाक कहानी है। डॉ. इंद्रेश शर्मा की पत्नी पिछले दस बारह सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी। मौके पर सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें कहा गया है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। वह स्वेच्छा से अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं।

एसपी अभय सिंह ने बताया कि चिकित्सक और उसकी पत्नी की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। जहां मृतक दंपति के बारह वर्ष के पुत्र ने उन्हें बताया कि आर्थिक तंगी के चलते लाकडाउन के बाद 2020 से उसे स्कूल में एडमिशन नहीं दिलाया गया। चिकित्सक का अपने पुत्र से कहना था कि आर्थिक स्थिति ठीक होते ही वह उसका एडमिशन दोबारा करवा देंगे। एसपी के मुताबिक पत्नी की बीमारी की वजह से चिकित्सक की आर्थिक स्थिति और उनका खुद का स्वास्थ्य भी खराब हो गया था। जिस वजह से वह तनाव में थे।

Ad Ad
Ad Ad