चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

जल निगम के पूर्व लेखाकार शेर सिंह अधिकारी का निधन, रामेश्वर घाट में हुआ अंतिम संस्कार

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट के पाटन पुल के समीप निवासी एवं मूल रूप से बाराकोट ब्लॉक के काकड़ गांव निवासी जल निगम के पूर्व लेखाकार शेर सिंह अधिकारी (80) स्व. देव सिंह अधिकारी का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र महेश सिंह अधिकारी (सहायक अभियंता, लोनिवि देहरादून), भाई इंद्र सिंह अधिकारी और भतीजे राकेश अधिकारी ‘रिंकू’ ने दी। शेर सिंह अधिकारी मिलनसार एवं सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है।