खेलजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत # गोरल चौड़ मैदान में बालिकाओं के लिए आयोजित 30 दिनी आत्मरक्षा शिविर का हुआ समापन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। गोरल चौड़ मैदान में हमदर्द संस्था की ओर से आयोजित बालिकाओं के 30 दिनी आत्मरक्षा शिविर का समापन हो गया। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो नगर अध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय रहे। उन्होंने कहा कि बेटियों को अपने पांव पर खड़े होने के साथ ही अपनी आत्मरक्षा में सबल होना चाहिए। आत्मरक्षा का हुनर जानने वाली बेटियां आत्मबल के साथ किसी भी हालत से निपट सकती हैं। हमदर्द संस्था के संस्थापक विजय नरियाल ने संस्था के उद्देश्यों को रखते हुए बालिकाओं से आह्वान किया कि वह आत्मनिर्भरता के साथ ही दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनें। 30 दिवसीय प्रशिक्षण में ट्रेनर ब्लैक बेल्ट अंकित पांडेय, नवीन शर्मा, सूरज देव ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाए। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली साक्षी बोहरा, शिल्पा अधिकारी, सुनीता गोस्वामी, विधि को सम्मानित किया गया। संचालन अमित तिवारी ने किया। कार्यक्रम में संस्था की आशा खर्कवाल, शिवानी रजवार, अशोक बिष्ट, मंजू गोस्वामी, जितेन्द्र गिरी, मनीषा भट्ट, पूर्व सभासद शकुंतला गोस्वामी, शिक्षक सामश्रवा आर्य, पूरन वर्मा, मंदीप ढेक सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

चम्पावत में आयोजित आत्मरक्षा शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिका को सम्मानित करते भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव पांडेय।

नेकी की दीवार के जरिए दान कर सकते हैं कपड़े
चम्पावत। संस्था की ओर से बुधवार से मोटर स्टेशन चम्पावत में नेकी की दीवार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत स्टाल लगाकर लोगों से अपील की जाएगी कि वह जरूरतमंदों के लिए अपने पुराने कपड़ों को दान कर सकते हैं। यह कार्यक्रम 5 जनवरी तक चलेगा।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड