नवीनतमनैनीतालहादसा

दसवीं के रिजल्ट के तनाव में था छात्र, बाइक खाई में गिरने से चली गई जान, परीक्षा में आए 80 फीसद अंक

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। यह खबर अभिभावकों को खबरदार करने वाली है। अगर आपके बच्चे की परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है तो उसके पास रहें। उसके साथ मित्रवत व्यवहार करें। परीक्षा और रिजल्ट को लेकर बेटा या बेटी पर दबाव नहीं बनाएं। नैनीताल में एक होनहार बच्चा बिना रिजल्ट देखे ही डिप्रेस हो गया। वो बाइक लेकर निकला और इसी दौरान घबराहट में उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

नैनीताल के एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र ने इस बार 10वीं की परीक्षा दी थी। 30 अप्रैल को ICSE (Indian Certificate of Secondary Education) बोर्ड का रिजल्ट निकला था। उसको जानने वाले लोगों के अनुसार ये छात्र रिजल्ट को लेकर बहुत डरा हुआ था। इसी डर में वो घबरा गया था। रिजल्ट निकलने से पहले वो घर से निकल गया। बताया जा रहा है कि छात्र ने एक बाइक किराए पर ली। इसके बाद वो बाइक राइड करने लगा। बताया जा रहा है कि कुंजाखड़क जैसे दुर्गम मार्ग पर उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में छात्र की जान चली गई। इसी बीच 10वीं का रिजल्ट भी आ गया। उसने 10वीं में पूरे 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

Ad Ad

परीक्षा परिणाम आने के बाद जब घरवालों ने बेटे से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका कुछ पता नहीं लगा। बुधवार (30 अप्रैल) देर शाम उसके परिजनों ने फिर तल्लीताल थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर जहां पर हादसा हुआ, वहां से छात्र ने अपने दोस्त को व्हाट्सएप पर अपनी लोकेशन भेजी थी। दोस्त द्वारा परिजनों को ये बात बताने के बाद ये लोग वहां पहुंचे। वहां पर दुर्गम खाई थी। जब खाई में उतरकर छानबीन की गई तो 500 मीटर नीचे क्षतिग्रस्त बाइक और छात्र का शव मिला। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद छात्र के शव को खाई से बाहर निकाला गया। पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस को कुंजाखड़क मार्ग पर एक हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को खाई से रिकवर किया। ये हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। -प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी, नैनीताल

Ad Ad