चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत: हरेला मेले में बाजार रहेगा वाहन मुक्त, पार्किंग से ही होगी वाहनों की आवाजाही

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। हरेला मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने बाजार क्षेत्र को पूरी तरह वाहन मुक्त रखने का निर्णय लिया है। मेले के दौरान सभी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थलों पर ही होगी तथा बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

बुधवार को एसडीएम बीसी पंत और कोतवाली प्रभारी बीएस बिष्ट की मौजूदगी में व्यापार मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

Ad Ad

बैठक में मेले के दौरान संभावित भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएंगे, जिससे बाजार क्षेत्र में पैदल आने वाले श्रद्धालुओं और खरीदारी करने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही बाजार क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाने, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया। प्रशासन ने लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

बैठक में एसडीएम बीसी पंत, कोतवाल बीएस बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, महामंत्री हरीश सक्टा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मयूख चौधरी, महामंत्री आनंद अधिकारी, संरक्षक भागवत शरण राय, वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र जोशी सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।