बनबसा में लाखों रुपये की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
थाना बनबसा पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्यवाही
बनबसा/चम्पावत। बनबसा पुलिस व एसओजी ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो लोगों को 31.65 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों स्मैक को बाइक से तस्करी कर रहे थे। पुसिल ने बाइक को सीज किया है। बरामद स्मैक की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त नेपाली हैं।
बुधवार को थाना बनबसा पुलिस और एसओजी ने संयुक्त चैकिंग के दौरान चौकी घनुष पुल के पास से प्रकाश सिंह साउद पुत्र रतन सिंह साउद निवासी अमरगढ़ी न०-03 दडेल धुरा महाकाली जिला कंचनपुर नेपाल हाल पता धुरसुवा वार्ड नम्बर 06 नगर पालिका वेदकोट जिला कंचनपुर नेपाल उम्र 42 वर्ष व सागर सिंह साउद पुत्र रणध्वज सिंह साउद निवासी अमरगढी न० 03 दडेल अधुरा महाकाली जिला कंचनपुर नेपाल हाल पता धुरसुवा वार्ड नम्बर 06 नगर पालिका वेदपुर जिला कंचनपुर नेपाल उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वे पल्सर 220 बाइक संख्या 04 प०-6806 पर सवार थे। चेकिंग में दोनो के पास से 31.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त प्रकाश सिंह साउद के कब्जे से 16.00 ग्राम स्मैक व सागर सिंह साउद के कब्जे से 15.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार कर बनबसा थाने में धारा 08/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में उ०नि० दिलबर सिंह भण्डारी थाना बनबसा, अ०उ0नि0 लक्ष्मण चंद थाना बनबसा, हे0का0 गणेश बिष्ट SOG, हे०का० मतलूब खान SOG, का० नासिर SOG, का० उमेश राज SOG, का० सूरज कुमार SOG, का० कुलदीप सिंह SOG, का0 विक्रम सिंह थाना बनबसा शामिल रहे।
