विजय संकल्प यात्रा में शामिल होने जा रहा वाहन सूखीढांग के समीप पलटा, चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल


टनकपुर। चम्पावत में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से भरा एक वाहन सूखीढांग के समीप पलट गया। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को संयुक्त चिकित्सालय में उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार मैक्स जीप संख्या यूके02टीए/0566 में सवार होकर खिरद्वारी क्षेत्र के कार्यकर्ता विजय संकल्प यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। जीप सूखीढांग के समीप पलट गई। हादसे में 80 वर्षीय रघुवर सिंह, 75 वर्षीय कृष्ण सिंह, 38 वर्षीय बालक सिंह, 38 वर्षीय नरेंद्र सिंह, 26 वर्षीय चंद्र सिंह व चालक 26 वर्षीय नरेश सिंह चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि रघुवर सिंह के सिर और पैर में चोट है, कृष्ण सिंह के सिर पर चोट, बालम सिंह के हाथ में गहरी चोटें हैं। वहीं नरेश सिंह, नरेंद्र सिंह व चंद्र सिंह को अंदरूनी चोटें आई हैं। हादसे में टीम इंचार्ज सुनील चोटिल होने से बाल बाल बच गया। सुनील ने बताया कि वाहन पाले की वजह से पलट गया। संयुक्त चिकित्सालय में सीएमएस डॉ.घनश्याम तिवारी, हेमंत शर्मा, डॉ.बीके जोशी, टेक्नीशियन मोहित गड़कोटी, अजय शुक्ला, वार्ड बॉय सुनील नारियल आदि ने घायलों का उपचार किया।




