चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : पाटी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान, चारों बूथों पर हुआ लगभग 78% मतदान

ख़बर शेयर करें -

जनपद चम्पावत की नवगठित नगर पंचायत पाटी के सामान्य निर्वाचन का चुनाव मंगलवार को पूरी तरह से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग में संपन्न हो गया। लोकतंत्र के इस उत्सव में स्थानीय मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके चलते चुनाव में उत्साह देखने को मिला।
नगर पंचायत पाटी हेतु बनाए गए निर्वाचन अधिकारी (RO) अजय सिंह ने मतदान प्रक्रिया के समापन पर जानकारी देते हुए बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया को अत्यंत पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया है।

प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने बिना किसी भय या व्यवधान के अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, नगर पंचायत के सभी चारों मतदान बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं और कुल मिलाकर लगभग 78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद अब प्रशासन का पूरा ध्यान मतगणना पर है। निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह ने आश्वस्त किया है कि वोटों की गिनती के लिए भी प्रशासन द्वारा सभी जरूरी तैयारियां और सुरक्षा इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए गए हैं। मतगणना को भी पूरी पारदर्शिता और तय नियमों के तहत संपन्न कराया जाएगा।

Ad Ad
Ad