क्राइमचंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में पॉक्सो एक्ट के मामले में वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में चलथी चौकी पुलिस ने पकड़ा आरोपी कैलाश राम, न्यायालय में किया जाएगा पेश

चम्पावत। जनपद में गैर-जमानती वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad Ad

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 22 अक्टूबर 2026 को कोतवाली चम्पावत पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कैलाश राम पुत्र प्रहलाद राम, निवासी ग्राम दूधौरी, थाना चम्पावत को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, 11 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 7/8 से संबंधित मामला विचाराधीन है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में चलथी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश कठायत, हेड कांस्टेबल ध्यान सिंह बोरा और कांस्टेबल कमल नाथ शामिल रहे। चम्पावत पुलिस ने कहा है कि न्यायालय से जारी आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गैर-जमानती वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।