चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में रॉन्ग साइड ड्राइविंग और नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस का कड़ा प्रहार, ₹26,000 का चालान

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए टनकपुर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल एवं कोतवाली प्रभारी चेतन रावत के नेतृत्व में यह विशेष कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत वरिष्ठ उपनिरीक्षक पूरन सिंह तोमर की अगुवाई में एक संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग की। इस दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई हाईवे पर गलत दिशा (Wrong Side) में वाहन चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले चालकों के खिलाफ हुई। टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले कई वाहनों के मौके पर ही चालान काटे। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। कोतवाली प्रभारी चेतन रावत ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग युवक को मोटर साइकिल (नंबर: UK 06 BE 2331) लापरवाही से दौड़ाते हुए पकड़ा। मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के कड़े प्रावधानों के तहत पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ₹26,000 का भारी-भरकम कोर्ट चालान किया। इसके साथ ही वाहन स्वामी और नाबालिग के अभिभावकों को बुलाकर सख्त हिदायत दी गई कि वे भविष्य में किसी भी नाबालिग को वाहन न सौंपें।अभियान में उपनिरीक्षक गुरविंदर सिंह, SI भूपेंद्र धामी, हेड कांस्टेबल रामलाल, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल विक्रम रावत, कांस्टेबल हितेश वर्मा और कांस्टेबल अमित गुप्ता शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ad Ad