उत्तराखण्डनवीनतम

तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल के नाम हुए फाइनल, कुछ देर में होगी शपथ

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का मंत्रिमंडल तय हो गया है। इस मंत्रिमंडल में सात चेहरे त्रिवेंद्र रावत की सरकार के ही होंगे, जबकि चार नए लोगों को मौका मिल रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का मंत्रिमंडल तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक इसमें बंशीधर भगत, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, बिशन सिंह चुफाल, यतीश्वरानंद, धन सिंह रावत, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे को जगह मिली है। इस मंत्रिमंडल में सात चेहरे पिछले रिपीट किए गए हैं। वहीं, चार नए लोगों को मौका मिला है। इससे पहले आज सुबह ही मदन कौशिक को मदन कौशिक को भाजपा का उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। इसमें बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये नियुक्ति की है। गौरतलब है कि छह मार्च को केंद्रीय पर्यवेक्षक वरिष्ठ भाजपा नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह देहरादून आए थे। उन्होंने भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद फीडबैक लिया था। इसके बाद उत्तराखंड में आगामी चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री बदलने का फैसला केंद्रीय नेताओं ने लिया था। इसके बाद मंगलवार नौ मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, दस मार्च को भाजपा की विधानमंडल दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत को नया नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। दस मार्च की शाम चार बजे उन्होंने एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड