क्राइमचंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में बोलेरो पिकअप से 250 ग्राम चरस बरामद, पीलीभीत का 50 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ककराली गेट बैरियर पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

टनकपुर/चम्पावत। चम्पावत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टनकपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 250 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चरस बरामद होने के बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad Ad

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को ककराली गेट बैरियर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, रामलीला और पूर्णागिरि मेला ड्यूटी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान लोहाघाट की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप संख्या UP26-T-7479 को जांच के लिए रोका गया। संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें एक सफेद पॉलीथीन से 250 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से मोहम्मद असलम (50) पुत्र लतीफ, निवासी मोहल्ला हाथीखाना, कोतवाली पीलीभीत, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह रावत, एसओजी के हेड कांस्टेबल नासिर हुसैन, कांस्टेबल कुलदीप सिंह और सूरज तथा कांस्टेबल सतवंत सिंह शामिल रहे।