नवीनतमबनबसा

बनबसा : गांव पहुंचने पर पूजा महर का किया स्वागत

ख़बर शेयर करें -

बनबसा। मार्शल आर्ट्स की पेचक सिलाट विधा में देश के आठ खिलाड़ियों में चुनी गई बनबसा के आंबेडकर ग्राम फागपुर की पूजा महर का यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

पूजा ने नासिक में 12 से 16 अगस्त तक हुई 11वीं सीनियर राष्ट्रीय पेचक सिलाट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर देश के आठ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में अपना स्थान बनाया है। वह इस वर्ष गोवा में होने वाली 37 वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। पूजा के फागपुर पहुंचने पर ग्राम प्रधान हर्ष बहादुर चंद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। पूजा को एनएच से गांव तक पुष्पवर्षा कर लाया गया। वहां उसके पिता नरेंद्र महर, माता मनीषा देवी, उप प्रधान खुशाल राम, पूर्व प्रधान चंद्र प्रकाश, पूर्व प्रधान गीता देवी, सेवानिवृत्त कै. अमर सिंह, मनोज कर्माकर, राजेंद्र प्रसाद, सूरज मल आदि थे।

Ad