चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

ऑपरेशन प्रहार: लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के तहत चम्पावत पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपदभर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 26 जून को थाना लोहाघाट पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अशोक पुत्र रामेश्वरम (30 वर्ष), निवासी लोहाघाट को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.36 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ थाना लोहाघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Ad Ad

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विपुल जोशी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल संजय साहनी एवं आरक्षी विजेन्द्र कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।