चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

चम्पावत : कैंटर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत पिथौरागढ़ एनएच पर छतार पुल के पास शनिवार को कैंटर की चपेट में आने से एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार छतार में लोहाघाट से टनकपुर की ओर जा रहे एक कैंटर की चपेट में नेपाल निवासी प्रेम बहादुर (35) घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। बताया गया कि प्रेम बहादुर लोहाघाट और चम्पावत क्षेत्र में मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। चम्पावत में वह मजदूरी की तलाश में आया था। कोतवाल बच्ची सिंह बिष्ट ने बताया है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।