नवीनतम

चम्पावत : वीजा में गड़बड़ी के आरोप में छतोली का युवक कुवैत में गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। बाराकोट के छतोली निवासी युवक को वीजा में गड़बड़ी के आरोप में कुवैत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की मां ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनके पुत्र को सकुशल भारत लाने की गुहार लगाई है।

छतोली निवासी पार्वती देवी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में कहा है कि उनका पुत्र विनोद सिंह (28) एक वर्ष पूर्व कुवैत गया था। वहां वह एक होटल में काम करता है। विनोद के साथियों ने परिजनों को सूचना दी कि चार-पांच दिन पूर्व कुवैत पुलिस ने वीजा में कुछ गड़बड़ी पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। विनोद के मित्र और परिजन सोशल मीडिया के जरिये उसकी रिहाई में मदद करने की मांग कर रहे हैं।