चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

चम्पावत : आयुश्री भावे का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर अमेरिका अमेरिका की यूनिवर्सिटी के लिए हुआ चयन, GRE परीक्षा पास की

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। लोहाघाट निवासी आयुश्री भावे ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। आयुश्री ने कड़ी मेहनत से जीआरई जैसी कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर इस मुकाम को हासिल किया है। यह उनके समर्पण, संघर्ष और अदम्य इच्छाशक्ति का प्रतीक है। यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

आयुश्री भावे का जन्म हल्द्वानी में हुआ। वह अल्मोड़ा जिले के कुन्हिल गांव की मूल निवासी हैं। वर्तमान में लोहाघाट में इनका स्थाई निवास है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा यो.जो.मै.शि.श.प. स्कूल देवीधुरा में हुई। बाद की शिक्षा मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट में हुई। बी.फार्मा औषधि विज्ञान भीमताल से करने के बाद उन्होंने एम.फार्मा की डिग्री जयपुर से प्राप्त की। इसके अलावा इन्होंने फाइन आर्ट्स व संगीत की भी डिग्री प्राप्त की है।

Ad Ad


2025-26 में अमेरिका की कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद नियुक्ति प्राप्त की है। वह बचपन से ही शांत, लगनशील होनहार रहीं। उन्होंने अपनी सफलता श्रेय अपने गुरुजनों, नानी, माताजी व अपने परिवार को दिया है। उनके पिता किशोर चन्द्र हैं। मां भावना आर्या प्रभारी प्रधानाचार्या (रा.इ.का देवीधुरा) में कार्यरत हैं। मां के संरक्षण में ही इनकी परवरिश व शिक्षा हुई वह मां को ही अपना आदर्श मानती हैं । इनका एक छोटा भाई भी है जो पढ़ाई कर रहा है। बता दें कि आयुश्री भावे एक लेखिका भी हैं। इनकी फार्माकोलॉजी में पुस्तक प्रकाशित हुई है। दूसरी प्रकाशाधीन है।
इस उपलब्धि पर आयुश्री को क्षेत्रीय लोगों ने बधाईयां प्रेषित की। जिनमें विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, अनुसचिव सुभाष चन्द्र, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पांडेय, विवेक कुमार, रोशन विश्वकर्मा, गोविन्द बोहरा, लीला आर्य प्रवक्ता जीव विज्ञान, जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी, दिनेश आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी, दीवानी राम आदि लोग शामिल हैं।

Ad Ad