जनपद चम्पावतबनबसा

मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी व मंत्री रेखा आर्या पूर्व सैनिकों से मिली

ख़बर शेयर करें -

बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी व मंत्री रेखा आर्य ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर पुष्कर सिंह धामी के लिए वोट मांगे। वे क्षेत्र के पूर्व सैनिकों से भी मिलीं। रेखा आर्य ने गुदमी शक्ति केंद्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों समेत अपने विभाग की उपलब्धियां बताईं। मंत्री रेखा ने बूथ संख्या 90, 91, 94 में महिलाओं को सरकार की उपलब्धियां बता मुख्यमंत्री के पक्ष में मतदान की अपील की। पाटनी तिराहे स्थित भाजपा कार्यालय में संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, महामंत्री, कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वहां मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, महामंत्री हरीश पांडेय, प्रवासी प्रभारी गौरव पांडेय, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, गुदमी शक्ति केंद्र संयोजक केशव सिंह खोलिया आदि थे।

बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का स्वागत करते पूर्व सैनिक। विज्ञप्ति


गौरव सेनानी कल्याण समिति ने भी मंत्री रेखा आर्या और सीएम की पत्नी गीता धामी का स्वागत किया। मंत्री रेखा ने अपने को सैनिक परिवार की बेटी बताया। पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी ने भी सीएम को जिताने की अपील की। वहां कैप्टन प्रकाश चंद्र भट्ट, कैप्टन प्रेम चंद, कैप्टन गगन चंद रजवार, सूबेदार बीबी पांडे, डीडी कापड़ी, कृष्णानंद बैज, शंकर दत्त कापड़ी, जगत सिंह कठायत, आनंद बल्लभ जोशी, हवलदार जंग बहादुर थापा आदि थे। समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता में कैप्टन हरीश कापड़ी ने संचालन किया। वहां पूर्व सैनिक पुत्र हेमेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य राम सिंह जेठी, हेमा जोेशी, सूबेदार मेजर नरेंद्र सिंह बघरी, सूबेदार रूप सिंह सामंत, हवलदार सीएस भट्ट, नायक किशन सिंह आदि थे।