टनकपुर # दूसरे दिन भी धरने पर बैठी रही आशा कार्यकर्तियां, प्रदर्शन भी किया
ADVERTISEMENTS
टनकपुर। सोमवार से टनकपुर में धरने पर बैठी आशा कार्यकर्तियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। संयुक्त चिकित्सालय परिसर में धरने पर बैठी आशा कार्यकर्तियों ने प्रदर्शन किया। धरने पर बैठी आशा वर्करों ने कहा कि वे विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाई गई इस हड़ताल का समर्थन करती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित एक पत्र भी लिखा है। आशा वर्करों ने उन्हें मिलने वाले मानदेय को बेहद कम बताते हुए नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि उन्हें अभी बेहद कम मानदेय मिलता है, जिसमें उन्हें परिवार चलाना काफी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने आशा समेत सभी स्कीम वर्कर्स को नियमित करने, न्यूनतम वेतन 26000 व 10,000 प्रतिमाह पेंशन देने की मांग की है।

