जनपद चम्पावतटनकपुर

बमनपुरी और गैंडाखाली में शुरू हुआ बाढ़ सुरक्षा कार्य

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। स्थानीय प्रशासन ने बमनपुरी और गैंडाखाली में मानसून के मद्देनजर शारदा नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कर दिया है। भूकटाव रोकने के लिए सुरक्षा कार्य तेज गति से हो रहा है। बताते चलें कि ग्रामीण लंबे समय से भूकटाव रोकने के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने इस मांग को एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के समक्ष लिखित व मौखिक रूप से कई बार रखा। ग्रामीणों की कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से बाढ़ सुरक्षा का कार्य शुरू करा दिया गया है। एसडीएम कफल्टिया ने बताया कि ग्राम सभा गैंडाखाली और बमनपुरी में बाढ़ सुरक्षा हेतु कार्य किया जा रहा है। कार्य तेजी से चल रहा है। बाढ़ सुरक्षा कार्य जल्द पूरा हो जाएगा।

Ad Ad