उधमसिंह नगरनवीनतम

कुंडा हादसे के बाद SSP का एक्शन, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

ख़बर शेयर करें -

तीन लोगों की मौत और सात के घायल होने के बाद पुलिस महकमे में कार्रवाई, चेकिंग में लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति सख्त

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस महकमे में कार्रवाई हुई है। हादसे में तीन लोगों की मौत और सात लोगों के घायल होने के बाद एसएसपी अजय गणपति ने प्रभावी चेकिंग अभियान में कथित लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

Ad Ad

एसएसपी के आदेश पर शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज देव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। दोनों चौकी प्रभारी कुंडा कोतवाली क्षेत्र में तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को कुंडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी, जबकि सात लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग को लेकर पुलिस की जिम्मेदारी पर सवाल उठे। इसके बाद एसएसपी ने संबंधित चौकी प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

ड्यूटी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

एसएसपी अजय गणपति ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखें और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी चेकिंग अभियान चलाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुंडा हादसे के बाद दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर किए जाने की कार्रवाई को पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।