अल्मोड़ानवीनतम

अल्मोड़ा से काठगोदाम तक रेल मार्ग बनाने की मांग

ख़बर शेयर करें -

माल रोड पर बेतरतीब पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और गैस की होम डिलीवरी पर भी जोर

अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक शनिवार को नगर निगम सभागार में हुई। बैठक में सदस्यों ने अल्मोड़ा से काठगोदाम तक रेल मार्ग बनाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि समिति इस संबंध में पहले प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Ad Ad

सदस्यों ने कहा कि नगर के सभी बाईपास, चौराहों और तिराहों के साथ बस स्टेशन पर बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने नगर की लाइफ लाइन माल रोड का मुद्दा भी उठाया। वहां पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद वाहन सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े रहते हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है और जाम की स्थिति बनती है।

सदस्यों ने क्वारब में दरकती पहाड़ी और कैंची में लगने वाले जाम पर भी चिंता जताई। उनके अनुसार इससे अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लोगों का सफर मुश्किल हो गया है। तीन-चार घंटे का सफर जाम के कारण आठ-दस घंटे में पूरा हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने रसोई गैस की होम डिलीवरी शुरू करने की मांग की, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में एनसी जोशी, सीएस सिराड़ी, एएस कार्की, एमडी कांडपाल, हरीश लाल, गणेश बिष्ट, पीएस नेगी, दिवान सिंह बिष्ट, आरपी जोशी, डॉ. पीसी जोशी आदि मौजूद रहे।