चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

‘मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आपके द्वार’ से गांवों तक पहुंची मदद, बच्चों को खेल किट और मंदिरों-महिला समूहों को बर्तन वितरित

ख़बर शेयर करें -

मोराड़ी, जैगांव-जैतौली और पल्सों में कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को नशे से दूर रखने और ग्रामीणों की जरूरतें पूरी करने पर जोर

चम्पावत। ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सामग्री और आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत मोराड़ी, जैगांव-जैतौली और पल्सों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बच्चों को क्रिकेट किट सहित अन्य खेल सामग्री तथा मंदिरों और महिला समूहों को आवश्यक बर्तन वितरित किए गए। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना गया।

Ad Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ना, उनमें खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए स्थानीय जरूरतों के अनुरूप सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखने पर जोर

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। खेल गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुसार इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रखे जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, दर्जा मंत्री मुकेश महाराना, चम्पावत नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, जिला पंचायत सदस्य शक्तिपुरबूंगा कृष्णानंद जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।