क्राइमनवीनतम

उत्तराखंड के युवक की दिल्ली में निर्मम हत्या, दो बहनों का था इकलौता भाई, मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के एक युवक की दिल्ली में निर्मम हत्या की खबर आ रही है। मृतक की शिनाख्त अल्मोड़ा निवासी मुकुल अधिकारी के रूप में हुई है। जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है। भाई की मौत से बहने बेसुध है।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अल्मोड़ा जिले के बग्वालीपोखर निवासी 20 वर्षीय युवक मुकुल अधिकारी की दिल्ली में निर्मम हत्या कर दी गई है। युवक अपने परिवार का इक मात्र सहारा था। युवक की दो बहने है। काम के सिलसिले से युवक दिल्ली गया था। मेहनत कर परिवार का पेट पालता था। जैसी ही युवक की मौत की खबर घर वालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजन और बहने बेसुध है। वहीं आरोपी की पहचान उत्तराखंड निवासी इरशाद के रूप में हुई है। आरोपी पहले भी एक व्यक्ति को चाकू मारने के जुर्म में सजा काट रहा था, जो कि कुछ समय पहले ही जमानत पर छूटा था। बताया जा रहा है कि इरशाद कुछ समय से मुकुल को परेशान कर रहा था, वह लगातार मुकुल पर हमला करता रहता था, समय- समय पर हाथापाई भी करता रहता था। दोनों के बीच क्या मामला था ये अभी पता नहीं चल सका है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड