टनकपुर में 811 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर पुलिस ने दो लोगों को 811 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों टनकपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। दोनों चरस को बाइक से ले जा रहे थे।

एसपी के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर चेतन सिंह रावत आठ मार्च को टीम के साथ किरोड़ा पुल के पास मुख्य सड़क पर सघन चैकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मोटर साइकिल डिस्कवर रजि0 नं0 UK03A/1778 में कुल 811 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में गोविंद सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी गंगसीर उम्र 41 वर्ष व तेज सिंह पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम निगाली चौकी ठूलीगाड़ थाना टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 32 वर्ष शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पूरन सिंह तोमर, हे0कानि0 कमल कुमार, हेड कांस्टेबल लालबाबू, कानि0 नासिर, कांस्टेबल देवराज सिंह शामिल रहे।

