उत्तराखण्डचंपावत

देहरादून में चम्पावत की दो प्रगतिशील महिला किसानों समेत सात हुईं सम्मानित

Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून/चम्पावत। चम्पावत जनपद की 2 महिला काश्तकारों सहित उत्तराखंड की 7 महिला काश्तकारों को सम्मानित किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की इन महिलाओं को उत्कृष्ट बागवानी व खेती के लिए प्रगतिशील महिला किसान सम्मान से सम्मानित किया। चम्पावत जिले के लधिया घाटी के कुल्यालगांव की रहने वाली इंदिरा कुल्याल और श्यामलाताल की दीपा नैथानी को कृषी व बागवानी क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए मंत्री ने सम्मानित किया।

Ad Ad

कृषि विभाग की ओर से सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में आयोजित समारोह में कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण मातृशक्ति की देन है। महिला किसान जैविक खेती, आधुनिक तकनीकों और नवाचार को अपनाकर उत्तराखंड की खेती को नई दिशा दे रही हैं। मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने कहा कि नारी समाज की रीढ़ है, उनके बिना किसी भी समाज की उन्नति संभव नहीं है।

Ad