चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर में करंट लगने से दो गायों की मौत हुई, लोगों में बिजली विभाग के​ खिलाफ रोष

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। नगर में आज बुधवार की सुबह एक बिजली के पोल पर फैले करंट की चपेट में आने दो गायों की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष है। उनका आरोप है कि कई बार कहे जाने के बाद भी विद्युत विभाग की ओर से बेतरतीब तारों को ठीक नहीं किया जा रहा है। जिससे करंट का खतरा बना रहता है। मालूम हो कि कल ही एक बच्ची करंट की चपेट में आने से झुलस गई थी। उसकी जान बाल बाल बची है।

नगर के आरटीआई कार्यकर्ता दीपक भट्ट ने कोतवाली पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि 21 मई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे नगर में होटल जेबी के सामने मैन रोड पर विद्युत पोल में करंट आने के कारण दो गायों की मौत हो गई। उन्होंने कहा है कि इस तरह की घटनाएं पूर्व में भी कई बार हो चुकी हैं। जिसके बाद भी विद्युत विभाग पोलों तरह तारों का सही से रखरखाव नहीं कर रहा है। जगह जगह स्ट्रीट लाइट अन्य केवल खुले छोड़ रखे हैं। जिससे करंट आता है। गायों की मौत की वजह से विद्युत विभाग की घोर लापरवाही है। दीपक भट्ट ने मामले की जांच तक उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Ad Ad

वहीं यूपीसीएल के एसडीओ मयंक भट्ट का कहना है कि विद्युत लाइन एकदम सही है। पोल में करंट स्ट्रीट लाइट की लाइन की फाल्ट से आया है। लाइनमैन को भेज कर लाइन की जांच करा ली गई है। वहीं ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि बारिश होने के चलते लाइन में कहीं पर करंट हो सकता है। लाइनमैन से पूरे नगर की स्ट्रीट लाइट में लगी वायरिंग का निरीक्षण कराया जा रहा है।

Ad Ad