उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

जानें कौन हैं उत्तराखंड के नए सीएम बनने वाले तीरथ सिंह रावत, आज शाम चार बजे लेंगे शपथ

ख़बर शेयर करें -
Image

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कल राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। आज शाम चार बजे तीरथ सिंह राजभवन में उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री चुने जाने पर सबसे पहले ट्वीट कर बधाई दी है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1369537131811508224

कौन हैं तीरथ सिंह रावत?
50 साल को तीरथ सिंह रावत गढ़वाल से सांसद हैं। 1997 से 2002 तक यूपी विधान परिषद के सदस्य रहे। 2000 से 2002 तक उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री रहे। 2012 से 2017 तक विधायक रहे। 2013 से 2015 तक उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि… जो जिम्मेदारी मिली है वो मैं निभाऊंगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जो काम बतौर सीएम किए हैं उन्हें मैं आगे बढ़ाने का काम करूंगा। जो काम उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह ने किया वो पहले किसी ने नहीं किया है। प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि ”मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि मुझे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा.” तीरथ सिंह रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपना बड़ा भाई बताया।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड