टनकपुरनवीनतम

परिवहन निगम के मृतक आश्रितों ने उठाई स्थाई नियुक्ति की मांग

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम के मृतक आश्रितों ने रोडवेज में स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर वर्कशॉप गेट के पास धरना दिया। इसके साथ ही उन्होंने महाप्रबंधक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सोमवार को परिवहन निगम के मृतक आश्रितों ने गौरव शर्मा के नेतृत्व में धरना दिया। उन्होंने कहा कि वे जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन के माध्यम से समय समय पर सरकार के समक्ष अपनी मांग उठा चुके हैं। आज तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है। मृतक आश्रितों ने उन्हें स्थाई तौर पर निगम में नियुक्ति दिए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी कि यदि उनकी मांगों पर 15 दिन के भीतर विचार नहीं किया गय तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। धरना देने वालों में रोहित चंद, मोहित, सचिन आर्या, नमाशुं, कोमल, शशांक त्रिपाठी, मोहित सिंह आदि शामिल रहे।

Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड